कानपुर, मार्च 19 -- कानपुर देहात। डेरापुर थाना क्षेत्र के उरसान गांव में नशे में हुए विवाद के बाद पति ने अपनी पत्नी पर लोहे की बसूली से हमलाकर नृशंस हत्या कर दी। इसके बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन करने के साथ ही परिजनों से पूछताछ की। फोरेंसिक टीम के साक्ष्य संकलन के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। उरसान गांव के रहने वाला रजत कश्यप मछली पालन व सिंघाड़े की खेती करता है। करीब दस साल पहले उसकी शादी रूरा थाना क्षेत्र के भारापुरवा की रहने वाली मिथलेश के साथ हुई थी। शराब पीने का आदी होने के कारण रजत का अक्सर पत्नी से विवाद होता रहता था। बुधवार को देर रात घर आने के बाद उसका पत्नी से झगड़ा शुरू हो गया। इससे गुस्साए रजत ने उस पर लोहे की बसूली से हमला कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई। इसक बाद आरोपित वहां से फरार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.