नई दिल्ली, अगस्त 22 -- भारतीय रसोई में लोहे की कढ़ाई का इस्तेमाल सालों से किया जा रहा है। दादी-नानी अक्सर इन कढ़ाई में सब्जी बनाया करती हैं। हालांकि समय के साथ लोहे की कढ़ाई का इस्तेमाल कम होता गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस कढ़ाई में बने खाने की रंगत काली हो जाती है। वहीं इस कढ़ाई की थोड़ी केयरिंग भी होती है, यही वजह है कि लोगों ने इसके इस्तेमाल को कम कर दिया। हालांकि, लोहे की कढ़ाई में बनी कुछ सब्जियों का स्वाद बहुत अलग होता है और अगर सेम तरीके से भी सब्जी को दूसरे धातू के बर्तन में बनाया जाए तो भी वैसा स्वाद नहीं आता। क्या आप जानते है वजह? नहीं, तो यहां जानिए लोहे की कढ़ाई में बनी कुछ सब्जियां क्यों टेस्टी लगता है।1) धीमी आंच से उभरता है मसालों का स्वाद इंडियन खाना पकाने में मसालों का भरपूर इस्तेमाल किया जाता है। जब मसाले सही तरह से तेल ...