नई दिल्ली, अगस्त 22 -- किचन में लंबे टाइम से इस्तेमाल हो रही लोहे की कड़ाही या पैन में जंग लगना बड़ी आम समस्या है। हम सभी के घर में लोहे के बर्तन तो होते ही हैं, लेकिन कई बार रखे रहने की वजह से इनमें जंग लग जाता है। ऐसी जंग लगी कड़ाही में तो खाना बनाने का भी मन नहीं करता। अक्सर लोग ये भी शिकायत करते हैं कि उनकी लोहे की कड़ाही डेली इस्तेमाल होती है, लेकिन फिर भी उसकी तली पर जंग लगना शुरू हो गया है। कई घरों में तो इस कड़ाही का इस्तेमाल ही बंद हो जाता है और लोग खराब सोचकर फेंक भी देते हैं। जबकि छोटी सी स्मार्ट ट्रिक फॉलो कर के आप लोहे के बर्तन पर लगे सालों पुराने जंग को भी हटा सकते हैं। चलिए फटाफट से ये जान लेते हैं ये क्लीनिंग टिप्स।जंग लगी कड़ाही और पैन को कैसे साफ करें?नींबू और विनेगर का इस्तेमाल करें अगर आपकी कड़ाही या पैन में जंग लग गया...