अमरोहा, दिसम्बर 6 -- लोहे की एंगल चोरी कर रहे आरोपी की नगर पालिका कर्मचारियों व लोगों ने पकड़कर पिटाई कर दी। हंगामा खड़ा हो गया। आरोपी को पुलिस को सौंप दिया गया। हालांकि घटना की तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। जानकारी के अनुसार शहर के रमाबाई आंबेडकर डिग्री कालेज के पास पानी की टंकी की कोठरी से शुक्रवार दोपहर एक युवक लोहे की एंगल चोरी कर रहा था। आसपास खड़े लोगों ने उसे चोरी करते रंगे हाथ पकड़ लिया। सूचना पर पालिका कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आरोपी को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। मौजूद लोगों ने भी आरोपी की पिटाई शुरू कर दी। मौके पर काफी देर तक हंगामा होता रहा। पुलिस को भी घटना की सूचना दे दी गई। आरोप है कि सूचना के करीब आधा घंटा बाद पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी को पुलिस को सौंप दिया गया। इस बावत प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने तहरीर मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.