गाज़ियाबाद, मार्च 30 -- कविनगर क्षेत्र में लोहे का माल कम भेजने का ट्रांसपोर्टर से विरोध करने पर कारोबारी और उसके भाई के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़ित ने कविनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।राजनगर के रहने वाले गौरव अरनेज ने शिकायत देकर बताया है कि लोहा मंडी में उनकी राज अंड मन्य के नाम से फर्म है। इसपर वह और उनके भाई बैठते हैं। उन्होंने 24 अप्रैल उन्होंने ट्रांसपोर्टर अमित पांडेय माध्यम से लोहे का कुछ माल भिजवाया था। वह माल जब ग्राहक के पास पहुंचा तो कम निकला। इसकी शिकायत ग्राहक ने उनसे की। फिर पीड़ित कारोबारी ने इसकी शिकायत ट्रांसपोर्टर अमित पांडेय से की। इस शिकायत के बाद 27 अप्रैल की शाम करीब साढ़े सात बजे ट्रांसपोर्टर अमित पांडेय अपने भाई मनीष पांडेय और अन्य दस 12 लोगों के साथ उनकी फर्म पर पहुंचे और गाली ग...