लोहे का पुल गिरने से महिला की मौत
नई दिल्ली, मार्च 17 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी के रूपनगर इलाके में मंगलवार सुबह नाले के उपर बना एक पुराना लोहे का पुल गिर जाने से 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई। पुलिस मामला दर्ज कर महिला के पहचान की कोशिश कर रही है। दिल्ली फायर विभाग ने बताया कि उनके कंट्रोल रूम में सुबह करीब साढ़े नौ बजे नाले के उपर बने पुल के ढह जाने की सूचना मिली। इसके बाद दमकल कर्मियों की कई गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। फायरकर्मियों के वहां पहुंचने पर पता चला कि हादसे के वक्त पुल पर एक महिला थी जो नीचे नाले में गिर गई। इसके बाद स्थानीय पुलिस व फायर विभाग की टीम के अलावा, एनडीआरएफ, बोट क्लब व अन्य संबंधित एजेंसियों की टीम भी मौके पर पहुंच गई। राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। कुछ समय बाद महिला को नाले से निकालकर पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.