रांची, जनवरी 30 -- पिस्कानगड़ी, प्रतिनिधि। नगड़ी थाना पुलिस ने लोहे का पाइप चोरी करने के आरोप में थाना क्षेत्र के प्रेम नगर (सुगदा गांव) निवासी समीर तिर्की को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात लगभग 12 बजे समीर तिर्की अपने एक सहयोगी के साथ कुडला पुल के पास स्थित जलछाजन के अर्द्धनिर्मित पॉली हाउस से लोहे का पाइप चोरी कर रहा था। उसी दौरान गश्त कर रही नगड़ी पुलिस की टीम ने उसे रंगेहाथ दबोच लिया। वहीं पुलिस को देखते ही समीर का साथी अमित कच्छप अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकला। वहीं फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...