लोहे का गाटर गिरने से राजमिस्त्री घायल
बदायूं, जून 6 -- थाना क्षेत्र के गांव प्रहलादपुर में मकान निर्माण के दौरान लोहे का गाटर गिरने से एक राजमिस्त्री घायल हो गया। परिजनों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। गांव निवासी कुंवरपाल गांव में ही चांद मियां का मकान बना रहा था। शुक्रवार को निर्माण कार्य के दौरान अचानक लोहे का गाटर उसके ऊपर गिर गया। हादसे में वह घायल हो गया। घटना के बाद परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.