बलरामपुर, फरवरी 26 -- बलरामपुर, संवाददाता। तुलसीपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत लोहेपनिया में विकास कार्यों में अनियमितता की शिकायत पर प्रशासन सक्रिय हो गया। शिकायतकर्ता अंबरीश तिवारी ने जिलाधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र में अंत्येष्टि स्थल सहित अन्य कार्यों में गड़बड़ी का आरोप लगाया था। बताया जाता है कि डीएम के निर्देश पर ग्राम पंचायत में जांच टीम भेजी गई। मंगलवार को सहायक विकास अधिकारी (कृषि) जनार्दन यादव ने गांव पहुंचकर अंत्येष्टि स्थल, पंचायत भवन, साफ-सफाई व्यवस्था, नाली निर्माण तथा अन्य विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। जांच के दौरान पाया गया कि अंत्येष्टि स्थल पर आंधी-पानी से टीन शेड कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गया हैं। इसे शीघ्र मरम्मत कराने का निर्देश सचिव और प्रधान को दिया गया। पंचायत भवन के आसपास सफाई व्यवस्था सुधारने की भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.