कन्नौज, मार्च 8 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के पश्चिमी बाईपास स्थित लोहिया सदन में रविवार को समाजवादी होली मिलन समारोह का आयोजन बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस दौरान फूलों की होली खेली गई और फाग गायकी की शानदार प्रस्तुतियों ने माहौल को पूरी तरह होलीमय बना दिया। पूर्व सांसद स्वर्गीय छोटे सिंह यादव की स्मृति में आयोजित फूल भरी होली कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर एक-दूसरे को फूलों से होली खेलकर शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में नगला बलदेव निवासी बलराम सिंह यादव के संयोजन में आई फाग गायकी की टीम ने एक से बढ़कर एक होली गीत प्रस्तुत किए, जिन्हें सुनकर श्रोता झूम उठे।संगीत की मधुर धुनों के बीच कलाकारों ने पारंपरिक होली गीतों और भजनों से समां बांध दिया। इस दौरान ढोलक पर हरनाथ सिंह और सुरेंद्र सिंह ने झींका पर ताल दी, जबक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.