लोहिया संस्थान में हार्ट फेल्योर एवं पल्मोनरी हाइपरटेंशन क्लीनिक शुरू
लखनऊ, सितम्बर 5 -- लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के निदेशक डॉ. सीएम सिंह ने शनिवार को कार्डियोलॉजी विभाग में हार्ट फेल्योर एंड पल्मोनरी हाइपरटेंशन क्लीनिक का शुभारंभ किया। यह विशेष ओपीडी प्रत्येक शनिवार सुबह नौ से दोपहर एक बजे तक कार्डियोलॉजी विभाग में संचालित होगी। डॉ. सिंह ने कहा कि हार्ट फेल्योर एवं पल्मोनरी हाइपरटेंशन ऐसे रोग हैं जिनमें केवल एक बार उपचार पर्याप्त नहीं होता। बल्कि नियमित निगरानी और समय-समय पर उपचार में बदलाव अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। इस विशेष क्लीनिक से इनके मरीजों को एक छत के नीचे समूचा उपचार मिलेगा।
क्लिनिक संचालक कार्डियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. भुवन चंद्र तिवारी ने बताया कि इस क्लीनिक का संचालन डॉ. आशीष झा और डॉ. मिथिलेश यादव द्वारा किया जाएगा। हार्ट फेल्योर और पल्मोनरी हाइपरटेंशन से पीड़ित मरीजों का पूरा मूल्यांकन, न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.