लखनऊ, मई 6 -- लोहिया संस्थान के शहीद पथ स्थित राम प्रकाश गुप्ता मेमोरियल मातृ एंव शिशु स्टेट रेफरल चिकित्सालय में अब गंभीर बीमार बच्चों को भर्ती कर त्वरित इलाज मिलेगा। संस्थान निदेशक डॉ. सीएम सिंह ने मंगलवार को पीडियाट्रिक ट्रायेज का शुभारंभ किया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ.श्रीकेश सिंह सिंह ने बताया कि पीडियाट्रिक ट्रायेज का संचालन 24 घंटे होगा। डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी हर समय मौजूद रहेंगे। यहां आने वाले गंभीर बच्चों को भर्ती कर प्राथमिकता के आधार इलाज मुहैया कराया जाएगा। इस मौके पर पीडियाट्रिक विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ.दीप्ती अग्रवाल, डॉ. कृष्ण कुमार यादव,डॉ. नेहा रॉय, डॉ. पीयूष उपाध्याय व गयनी की विभागाध्यक्ष डॉ. नीतू सिंह उपस्थिति रही। यह भी पढ़ें- खेलते समय अगर बच्चा जल्दी थके तो अस्थमा का लक्षण
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.