लखनऊ, अगस्त 22 -- लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के एमबीबीएस 2024 व 2025 बैच के 12 विद्यार्थियों का चयन आईसीएमआर के प्रतिष्ठित 'शॉर्ट टर्म स्टूडेंटशिप' कार्यक्रम 2026 के तहत शोध परियोजनाओं में हुआ है। संस्थान के निदेशक डॉ. सीएम सिंह के मार्गदर्शन और संस्थान की रिसर्च सेल के सहयोग से संचालित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मेडिकल छात्रों को पढ़ाई के दौरान ही वैज्ञानिक अनुसंधान और शोध पद्धति से जोड़ना है। चयनित छात्रों में 2024 बैच के आठ और 2025 बैच के चार विद्यार्थी शामिल हैं। ये छात्र ईएनटी, पैथोलॉजी, प्रसूति एवं स्त्री रोग, फार्माकोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स, एनाटॉमी और बायोकेमिस्ट्री जैसे महत्वपूर्ण विभागों के तहत शोध कार्य करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...