लखनऊ, फरवरी 21 -- लखनऊ। लोहिया संस्थान के निदेशक डॉ. सीएम सिंह को देहरादून स्थित राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में आयोजित द्वितीय राष्ट्रीय पोषण एवं जनस्वास्थ्य कांग्रेस में प्रतिष्ठित प्रो. कमलाकर त्रिपाठी एक्सीलेंस अवार्ड इन पब्लिक हेल्थ एंड कम्युनिटी मेडिसिन से सम्मानित किया गया। एनसीआईकॉन-2026 का यह सम्मान उन्हें जनस्वास्थ्य एवं सामुदायिक चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान व दूरदर्शी नेतृत्व के लिये दिया गया। संस्थान के डॉक्टर, रेजिडेंट एवं कर्मचारियों ने उपलब्धि पर निदेशक को बधाईयां दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.