लखनऊ, अप्रैल 11 -- लोहिया संस्थान के न्यूरोलॉजी विभाग की ओर से शनिवार को विश्व पार्किंसन दिवस पर पार्किंसन रोग जागरूकता कार्यक्रम एवं मरीज-डॉक्टर संवाद सत्र का आयोजन किया गया। डॉ. अजय सिंह, डॉ. दिनकर एवं डॉ. अब्दुल व डॉ. रजनी ने लोगों को पार्किंसन रोग के लक्षण, बचाव व उपचार बताए। लोगों की शंकाओं का समाधान भी किया। डॉ. अब्दुल ने बताया कि योग, नियमित शारीरिक गतिविधि और स्वस्थ जीवनशैली पार्किंसन रोग के मरीजों में चलने-फिरने की क्षमता, संतुलन तथा जीवन की समग्र गुणवत्ता में सुधार करने में सहायक है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...