लखनऊ, मार्च 24 -- लोहिया संस्थान के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग की ओर से उजरियांव सीएचसी में मंगलवार को जागरूकता कार्यक्रम में संस्थान के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने लोगों को टीबी के लक्षण एवं बचाव बताए। रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग से डॉ. पुलकित गुप्ता ने टीबी की दवाओं, उपचार पद्धति तथा रोकथाम के उपायों की जानकारी दी। एमबीबीएस के छात्रों ने नुक्कड़ नाटक में टीबी के लक्षण, उपचार और सामाजिक जागरूकता को प्रभावी एवं रोचक ढंग से दर्शाया। प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किये। इस मौके पर सीएचसी प्रभारी डॉ. रश्मि कुमारी व डॉ. शिखर आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...