लखनऊ, अगस्त 8 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान और लखनऊ विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज ने फिजियोथेरेपी के विद्यार्थियों का क्लीनिकल प्रशिक्षण और व्यावहारिक शिक्षा मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। लोहिया संस्थान के निदेशक डॉ. सीएम सिंह के निर्देशन में हुये इस पांच वर्षीय समझौते के तहत छात्रों को पीएमआर, ऑर्थोपेडिक्स, न्यूरोलॉजी, कार्डियोलॉजी और इमरजेंसी मेडिसिन आदि प्रमुख विभागों में विशेषज्ञ देखरेख में प्रशिक्षण मिलेगा। इससे विद्यार्थियों को रोगी मूल्यांकन, रिहैबिलिटेशन योजना और साक्ष्य-आधारित अभ्यास का बेहतर व्यावहारिक अनुभव मिलेगा। जो उनके करियर को और अधिक सशक्त बनाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...