लखनऊ, मार्च 28 -- राजधानी में केजीएमयू के अलावा अब लोहिया व पीजीआई में भी पोस्टमार्टम होंगे। इनमें फोरेंसिक एक्सपर्ट तैनात किए जाएंगे। इनकी देख-रेख में पोस्टमार्टम कराए जाएंगे। अभी तक सिर्फ एक केजीएमयू का पोस्टमार्टम हाउस है। केजीएमयू के पोस्टमार्टम हाउस में प्रदेश भर से शव लाए जा रहे हैं। यहां प्रतिदिन 15 से 20 पोस्टमार्टम हो रहे हैं। गुजरे साल यहां पर करीब छह हजार लोगों का पोस्टमार्टम हुआ था। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया अभी तक प्रांतीय चिकित्सा सेवा में कार्यरत डॉक्टर करते हैं। संस्थान के फोरेंसिक एक्सपर्ट के जरिये लावारिस लोगों का पोस्टमार्टम किया जाता है। लोहिया व पीजीआई में भी जल्द ही पोस्टमार्टम होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...