लखनऊ, दिसम्बर 16 -- लखनऊ, संवाददाता। लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में संचालित कोर्स बीएएलएलबी ऑनर्स के सम सेमेस्टर की रिपीट (बैक) परीक्षाएं गुरुवार से शुरू होंगी। एसोसिएट परीक्षा नियंत्रक डॉ. ईशा यादव की ओर से विवि की वेबसाइट पर कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। मुख्य सेमेस्टर परीक्षा में असफल विद्यार्थी दोबारा इसमें शामिल होंगे। तीन घंटे की परीक्षा सुबह 10 बजे से शुरू होकर दोपहर एक बजे तक चलेगी। 18 दिसंबर से कराई जाने वाली परीक्षाएं 23 दिसंबर को समाप्त होंगी। आखिरी परीक्षा दूसरे और चौथे सेमेस्टर के इतिहास द्वितीय व मूट कोर्स एंड क्लिनीकल लीगल एजुकेशन विषय की होनी है। इन सेमेस्टर के विद्यार्थी देंगे परीक्षा रिपीट परीक्षा में दूसरे, चौथे, छठवें और आठवें सेमेस्टर के विद्यार्थी शामिल होंगे। प्रवक्ता डॉ. शशांक शेखर ने बताया कि जो विद्यार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.