लखनऊ, मई 29 -- -सीसीटीवी फुटेज में देर रात पार्टी में 110 छात्रों की हुई थी पहचान लखनऊ, कार्यालय संवाददाता

पार्टी का आयोजन डॉ. राम मनोहर लोहिया विधि विवि में चल रही परीक्षाओं के दौरान बिना अनुमति के देर रात डीजे और डांस पार्टी आयोजित करने पर 107 छात्रों को एक-एक हजार रुपये का जुर्माना देना होगा। नोटिस पाने वाले तीन छात्रों के जवाब के बाद विवि ने इन्हें राहत दी है। शिकायत पर विवि प्रशासन ने इसे गंभीरता से लिया और मामले की जांच कराई। सीसी कैमरे की फुटेज के आधार पर 110 छात्रों पर की पहचान हुई थी। ये सभी छात्र देर रात विवि परिसर में पार्टी के दौरान देखे गए थे। विवि ने इनके खिलाफ नोटिस जारी कर जवाब मांगा था।

छात्रों की पहचान बीए एलएलबी के पांचवें सेमेस्टर के ये विद्यार्थी 19 मई की देर रात विवि परिसर में पार्टी कर रहे थे। पार्टी कई घंटे तक चल...