लखनऊ, सितम्बर 19 -- लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान ने हार्ट ट्रांसप्लांट की दिशा में तैयारियां शुरू कर दी हैं। शनिवार को ब्रिज इन एडवांस कार्डियक केयर : रिकग्निशन टू ट्रांसप्लांटेशन विषयक सम्मेलन में एम्स दिल्ली, पुणे और मुंबई समेत प्रमुख संस्थानों के हृदय रोग विशेषज्ञों ने मंथन किया। सम्मेलन का उदघाटन संस्थान के निदेशक डॉ. सीएम सिंह और डीन डॉ. राजन भटनागर ने किया। लोहिया संस्थान कार्डियोलॉजी के विभागाध्यक्ष डॉ. भुवन चंद तिवारी ने बताया कि गंभीर हार्ट फेलियर के मरीजों की समय पर पहचान, सही इलाज और ट्रांसप्लांट के लिए रेफरल जरूरी है। सीवीटीएस के डॉ. नवनीत श्रीवास्तव ने बताया कि हार्ट फेलियर के शुरुआती चरण में दवाओं से इलाज किया जाता है। बीमारी बढ़ने पर दवाओं का असर कम होने लगता है और कुछ मरीजों में ट्रांसप्लांट की जरूरत पड़ सकती है।हर शनिवार ह...