लखनऊ, दिसम्बर 5 -- गोमती नगर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती मरीजों को बेड पर पत्तल (कागज की प्लेट) में भोजन दिया जा रहा है। मरीजों की दवा, फाइल व अन्य सामान रखने वाली टेबल पर पत्तल में ठंडा भोजन देने से मरीज लेने से परहेज कर रहे हैं। कुछ मरीज तो उस खुले भोजन को खाने से भी बच रहे हैं। एक तीमारदार ने पत्तल में भोजन परोसने का वीडियो वायरल किया है। हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वहीं, केजीएमयू और पीजीआई में भर्ती मरीजों को प्लेट में पन्नी से सील कर परोसा जाता है। लोहिया संस्थान में इस समय करीब 1200 बेड का संचालन किया जा रहा है। संस्थान में प्रदेश व दूसरे राज्यों से भी मरीज अपने तीमारदारों के साथ इलाज के लिए आते हैं। ज्यादातर बेड भरे रहते हैं। डॉक्टर की सलाह पर भर्ती मरीजों को ऑन बेड भोजन मुहैया कराया जाता है। पेशेंट क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.