लखनऊ, मई 27 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता लोहिया विधि विवि में बिना अनुमति देर रात तक पार्टी करने वाले छात्रों के बयान अब शुक्रवार को लिये जाएंगे। गुरुवार को बकरीद के अवकाश के चलते आगे बढ़ा दिया है। वहीं, दो छात्राओं के साथ बैड टच व अश्लील बातें के आरोपियों के बयान भी शुक्रवार को होंगे। विवि प्रशासन ने आरोपी छात्रों को इसकी नोटिस जारी की है। दोनों छात्राओं ने छात्रों के खिलाफ प्राक्टोरियल बोर्ड और विश्वविद्यालय की आंतरिक शिकायत समिति से शिकायत की थी। आशियाना स्थित लोहिया विधि विवि में 19 मई को देर रात तक बिना अनुमति के पार्टी की थी। छात्रा के साथ बैड टच व अश्लील बातें करने की शिकायत के बाद विवि प्रशासन हरकत में आया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने 84 विद्यार्थियों को कारण बताओ एवं एक-एक हजार का जुर्माने का नोटिस जारी किया था। छात्रों के मुताबिक दो...