लखनऊ, जनवरी 29 -- मोबाइल देखते गाड़ी चलाने वाले आफत बन गए हैं। रविवार की देर रात करीब 100 की रफ्तार से कार दौड़ा रहे शख्स को सड़क किनारे खड़ी गाड़ी की पार्किंग लाइट तक नहीं दिखी। व्यवसायी चालक ने लोहिया पथ पर खड़ी गाड़ी में तेज टक्कर मार दी। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए और उस पर सवार पत्रकार दंपति व उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने बताया कि व्यवासायी की गाड़ी बहुत तेज थी और लहारते हुए आ रही थी। लोहिया पथ पर रफ्तार का अधिकतम मानक 60 है। टक्कर इतनी तेज थी कि कार करीब 20 फुट घिसटकर सड़क किनारे लोहे की रेलिंग से टकरा गई। हादसे में घायल वरिष्ठ पत्रकार अमित जायसवाल इंदिरानगर सेक्टर आठ के रहने वाले हैं। वह एक निजी दैनिक समाचारपत्र में असिस्टेंट एडिटर हैं। उनकी पत्नी व्योमा श्रीवास्तव हिन्दुस्तान समाचारपत्र में प्रमुख संवा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.