लोहिया चौक पर प्रशासन ने जेसीबी से हटाया अतिक्रमण
मधुबनी, मई 8 -- पारस कुमार खजौली, निज प्रतिनिधि। खजौली प्रखंड क्षेत्र की कन्हौली पंचायत स्थित लोहिया चौक पर शुक्रवार को प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जे को जेसीबी के माध्यम से हटवा दिया। अभियान अंचल प्रशासन की देखरेख में मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बल की मौजूदगी में चलाया गया। इस दौरान मजिस्ट्रेट विजय कुमार की मौजूदगी में प्रभारी थाना अध्यक्ष घनश्याम पासवान के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा। खजौली से मैनापट्टी एवं ठाहर से कन्हौली जाने वाली मुख्य सड़क के चौराहे पर कई वर्षों से दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया था। इससे आम लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही थी तथा सड़क दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी। यह भी पढ़ें- सरकारी भूमि में रखी भवन निर्माण सामग्री ले गए नप कर्मी मामले को लेकर अंचल कार्यालय,खजौली द्वारा बिहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.