लोहिया चौक पर डीएम ने किया प्रतिमा पर माल्यार्पण
लखीसराय, मार्च 24 -- बड़हिया, निज प्रतिनिधि। सोमवार को देश के प्रतिष्ठित समाजवादी नेता डॉ. राममनोहर लोहिया की 116वीं जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। राजकीय शिक्षक सम्मान प्राप्त शिक्षक पीयूष कुमार झा की देखरेख में आयोजित जयंती कार्यक्रम में डीएम मिथिलेश मिश्र, डीईओ यदुवंश राम, प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रतीक कुमार,नगर कार्यपालक पदाधिकारी आशुतोष आनंद चौधरी,भाजपा नेता नरोत्तम कुमार आदि ने डॉ. राममनोहर लोहिया की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि डॉ. राममनोहर लोहिया समाजवाद के प्रख्यात हस्ताक्षर थे , उन्होंने हमेशा शोषितों व वंचितों के अधिकारों के लिए आवाज बुलंद की। वे सामाजिक समानता के पक्षधर थे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान जन गण म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.