दरभंगा, अप्रैल 12 -- दरभंगा। लोहिया चरण सिंह कॉलेज में जन संस्कृति मंच के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉ. रेणु कुमारी ने की। वक्ताओं ने महात्मा फुले के व्यक्तित्व व कृतित्व की चर्चा करते हुए उनके विचारों को प्रेरणा स्रोत बताया। मौके पर रामनारायण पासवान, डॉ. श्याम यादव, डॉ. सुरेन्द्र प्रसाद सुमन, डॉ. संजय कुमार, डॉ. श्याम यादव आदि ने विचार व्यक्त किये। महात्मा ज्योतिबा फुले की मनायी जयंतीदरभंगा। भाजपा जिला कार्यालय में शनिवार को अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र पासवान की अध्यक्षता में महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती मनाई गई। नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों एवं विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष प्रो. आदित्य ना...