नई दिल्ली, मार्च 23 -- Nishant Kumar News: सोमवार को पटना स्थित जदयू प्रदेश कार्यालय में डॉ. लोहिया की जयंती मनाई गई। पार्टी नेता निशांत कुमार ने इस मौके पर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। पत्रकारों से बातचीत करते हुए निशांत कुमार ने कहा कि डॉ. लोहिया का समाजवाद आज भी देश की राजनीति को राह दिखाता है। मेरे पिता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार डॉ. राम मनोहर लोहिया के विचारों और आदर्शों से अत्यंत प्रभावित रहे हैं। वर्ष 2005 में बिहार की सत्ता संभालने के बाद उन्होंने अपनी नीतियों और कार्यक्रमों के माध्यम से लोहिया जी के समाजवादी विचारों को धरातल पर उतारने का काम किया तथा उनके सपनों को साकार करने की दिशा में कई ठोस कदम उठाए। उन्होंने कहा कि डॉ राम मनोहर लोहिया की सप्त क्रांति में नर-नारी समानता का सिद्धांत अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान रखता है। इ...