मुजफ्फरपुर, अगस्त 18 -- मुजफ्फरपुर, वसं। डॉ. राम मनोहर लोहिया स्मारक महाविद्यालय के तत्वावधान में 19 और 20 अगस्त को अंतर-महाविद्यालय शतरंज टूर्नामेंट का आयोजन होगा। इसमें विश्वविद्यालय के 15 कॉलेजों की पुरुष और महिला टीमें हिस्सा लेंगी। कुल 66 खिलाड़ी शामिल होंगे, जिनमें 43 पुरुष और 23 महिला खिलाड़ी हैं।पहले दिन कॉलेजों के बीच मुख्य टीम इवेंट होगा। इसमें खिलाड़ी अपने-अपने कॉलेज की ओर से शतरंज की बिसात पर दमखम दिखाएंगे। 20 अगस्त को ट्रायल इवेंट आयोजित किया जाएगा। ट्रायल में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर विश्वविद्यालय की आधिकारिक शतरंज टीम का चयन किया जाएगा, जो आगे अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेगी। प्राचार्य प्रो. मनोज कुमार और खेल संयोजक डॉ. अब्दुल अजीज टिके ने बताया कि आयोजन इनडोर हॉल में होगा।

ह...