सिद्धार्थ, मार्च 24 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। सपा कार्यालय पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, समाजवादी चिंतक डॉ.राम मनोहर लोहिया की 116 वी जयंती मनाई गई। जिलाध्यक्ष लालजी यादव ने कहा कि लोहिया के विचार और सिद्धांत आज भी हमारे बीच में प्रासंगिक हैं। इस दौरान शहीद दिवस पर शहीद भगत सिंह, सुखदेव राज गुरु को नमन किया गया।जिलाध्यक्ष ने कहा कि समाजवाद पंथनिरपेक्ष लोकतंत्र का पक्षधर है। समाजवाद का मूल उद्देश्य समानता और संपन्नता है। डॉ लोहिया के विचार और सिद्धांत आज भी हमारे बीच में प्रासंगिक हैं। लोहिया के सिद्धांतों पर चलकर के ही हम एक अच्छे समाज की संरचना कर देश को विकास के पथ पर आगे ले जा सकते हैं। डॉ लोहिया हमेशा पूंजीवादी व्यवस्था के खिलाफ थे। वे जाति प्रथा गैर बराबरी वाद को मिटाकर समतामूलक समाज की स्थापना के पक्षधर थे। वह समाज के दबे कुचल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.