पटना, मार्च 23 -- प्रदेश राजद कार्यालय में सोमवार को महान समाजवादी नेता डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती मनाई गई। प्रदेश राजद अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने कहा कि डॉ. लोहिया के विचारों को लेकर लालू प्रसाद ने गरीबों, शोषितों को मान-सम्मान दिया और नफरत करने वाले लोगों को उनके बताए विचारों के अनुसार स्पष्ट रूप से जवाब देकर समाज में एक बेहतर वातावरण का निर्माण किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सामाजिक न्याय की धारा मजबूत करने को एकजुटता जरूरी है तभी नफरती ताकतों के मंसूबे को ध्वस्त किया जा सकता है। लोहिया के आदर्श मार्गों को सभी गरीब-गुरबों के बीच पहुंचाने के लिए उनके विचार का प्रचार-प्रसार किया जाना जरूरी है, तभी हम देश में बेहतर तरीके से उन शक्तियों को जवाब दे सकते हैं। डॉ. लोहिया अनवरत गांव की दशा और प्रतिभा को सुधारने और निखारने के लिए सदैव संघर्ष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.