लखनऊ, मार्च 28 -- हिन्दुस्तान असर लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता।लोहिया संस्थान में चयनित 665 नर्सिंग ऑफिसरों की ज्वाइनिंग का रास्ता साफ हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को लोकभवन में चयनित नर्सिंग ऑफिसर को नियुक्ति पत्र बांटेंगे। इससे चयनित नर्सिंग ऑफिसर में खुशी की लहर है।हिन्दुस्तान ने लोहिया के 665 नर्सिंग ऑफिसर की ज्वाइनिंग अटकी शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद लोहिया संस्थान प्रशासन व शासन के अफसरों में खलबली मच गई। आनन-फानन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से चयनित नर्सिंग ऑफिसर को नियुक्ति पत्र वितरण की तारीख मिली।छह माह से अटकी थी नियुक्तिलोहिया संस्थान प्रशासन ने मार्च 2024 में नर्सिंग ऑफिसर के खाली पदों को भरने का फैसला किया था। 665 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया था। 11 अक्तूबर 2025 को कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट हुआ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.