आगरा, मार्च 23 -- समाजवादी पार्टी ने सोमवार को फतेहाबाद रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर समाजवादी चिंतक डा. राम मनोहर लोहिया की जयंती मनाई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ऊदल सिंह कुशवाह ने कहा कि लोहिया का सप्त क्रांति का विचार ही पीडीए की एकजुटता का आधार है। उनकी विचारधारा पर चलकर, पीडीए को मजबूत करके ही कमजोरों को न्याय दिलाया जा सकता है। महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास ने कहा कि लोहिया के विचार और शहीदों के बलिदान को सम्मान देकर ही उनके सपनों का भारत बनाया जा सकता है। लल्ला गुर्जर, डा. रामगोपाल बघेल, डा. वीरेंद्र सिंह चौहान, धर्मेंद्र यादव, महेश सिसोदिया, पप्पू यादव, सुरेंद्र चौधरी, बलविंदर जाटव, पुष्पेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...