लखनऊ, जनवरी 7 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। लोहिया संस्थान की इमरजेंसी में गंभीर मरीजों को बेड के लिए इंतजार नहीं करना होगा। अभी इमरजेंसी में 78 बेड पर मरीज भर्ती किए जा रहे हैं, जिसमें 46 बेड आईसीयू वेंटिलेटर सुविधा से लैस हैं। निदेशक डॉ. सीएम सिंह ने बताया कि इमरजेंसी को विस्तार देने का काम अंतिम दौर में है। डॉ. सीएम सिंह ने बताया कि इमरजेंसी में 40 बेड और बढ़ाए जा रहे हैं। इसमें करीब 15 से 20 बेड पर वेंटिलेटर की सुविधा है। ऑक्सीजन की व्यवस्था सभी बेड पर होगी। उन्होंने बताया कि बेड बढ़ने से और अधिक मरीजों को भर्ती किया जा सकेगा। इससे दूसरे संस्थानों में मरीजों का दबाव कम होगा। गंभीर मरीजों को समय पर इलाज मिलने की राह आसान होगी। जनवरी के अंतिम सप्ताह तक इमरजेंसी पूरी तरह से तैयार होने की उम्मीद है। निदेशक कर रहे निगरानी इमरजेंसी सेवाओं को ब...