गोरखपुर, मार्च 2 -- गोरखपुर। गोरखपुर देवरिया रोड पर स्थित लोहिया एन्क्लेव कॉलोनी फेज वन का मुख्य प्रवेश द्वार रविवार की देर रात टाटा मैजिक वाहन की टक्कर से क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर के बाद चालक गाड़ी छोड़ कर फरार हो गया। संयुक्त रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन, लोहिया एनक्लेव फेज-1 के सचिव अरुण कुमार सिंह ने हादसे की जानकारी मुख्य अभियंता गोरखपुर विकास प्राधिकरण किशन सिंह को दे दी है। हालांकि सोमवार की शाम तक क्षतिग्रस्त मुख्य द्वार गोरखपुर-देवरिया बाइपास की ओर लटका पड़ा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...