गोरखपुर, जून 27 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। लोहिया एनक्लेव फेज-1 संयुक्त रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अवनीश शुक्ल और सचिव अरुण कुमार सिंह ने शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर कॉलोनी की समस्याओं के समाधान की गुहार लगाई। भवनों का गिर रहा प्लास्टर, गायब रंगरोगन, कॉलोनी के चारों ओर सीमांकन कर ऊंची चहारदीवारी के निर्माण तथा पूर्ण विकास कार्य कराए बिना नगर निगम को कालोनी हैंडओवर किए जाने का मुद्दा उठाया। मांग किया कि कालोनी के अधूरे विकास कार्य जल्द पूरे कराए जाएं। आवंटियों और आरडब्ल्यूए की सहमति के बिना किसी प्रकार की प्रशासनिक कार्रवाई न की जाए। आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों का कहना है कि उन्होंने कालोनी के निरीक्षण का भी अनुरोध किया है जिस पर मुख्यमंत्री ने सकारात्मक आश्वासन भी दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...