लोहियाहेड में ट्रांसफार्मर फुंका, 12 घंटे गुल रही बिजली
रुद्रपुर, जून 29 -- खटीमा। लोहियाहेड में सोमवार सुबह चार बजे एक ट्रांसफार्मर फुंक गया। जिसकी वजह से लोहियाहेड रोड, मेलाघाट रोड, राजीव नगर, खेतलसंडा खाम, ऊंचीमहुवट में बारह घंटे विद्युत आपूर्ति ठप रही। जिससे लोग परेशान रहे। शाम चार बजे के बाद बिजली की आपूर्ति बहाल हो पाई। ऊर्जा निगम के जेई मोहन परगाई ने बताया कि लोहियाहेड में पांच एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर ओवरलोड होने फुंक गया था। उसके स्थान पर नया ट्रांसफार्मर लगा दिया गया है। यह भी पढ़ें- Begusarai News स्टेशन रोड के ट्रांसफार्मर में आई खराबी, घंटों बाधित रही बिजली यह भी पढ़ें- तीन दिन बाद बहाल हुई बिजली आपूर्ति, नगर में निर्बाध सप्लाई शुरू
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.