लोहियानगर से जुलजनाह, अलम-ए-मुबारक का जुलूस
मेरठ, जून 27 -- अशरा-ए-मोहर्रम के दूसरे दिन इमामबारगाह हजरत अबू तालिब के-ब्लॉक लोहियानगर से मौलाना अम्मार हैदर रिजवी की तकरीर के बाद जुलजनाह एवं अलम-ए-मुबारक का जुलूस बरामद हुआ। जो ईदगाह मेन रोड से गुजरता हुआ कर्बला चंदौड़ी पहुंचकर संपन्न हुआ। इस दौरान गिजाल रजा, जावेद रजा, अयाज़ हुसैन, सफदर अली आदि ने पुरसौज़ नोहे पढ़े। जुलूस में अन्जुमन ज़ुल्फिकार-ए-हैदरी लोहियानगर एवं आसपास से आये हुसैनी सौगवारों ने मातम करके शौहदाये कर्बला को खिराजे अकीदत पेश किया। जुलूस में अली हैदर रिजवी, फर्रूख रजा, अज़मत अली, जुल्फीकार अली, अफसर अली, मुसर्रत अली, जावेद, कमर अब्बास, आले मोहम्मद, तकी नवाब, राशिद, हैदर अब्बास रिजवी मुख्य रूप से शरीक रहे। यह भी पढ़ें- लोहियानगर से जुलजनाह, अलम-ए-मुबारक का जुलूसहक और इंसाफ के रास्ते पर चलने का हौसला मिलता है डॉ. सैयद इकबाल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.