कानपुर, अप्रैल 13 -- कानपुर, संवाददाता। किदवई नगर में व्यापार में घाटा होने के कारण मानसिक तनाव में चल रहे लोहा कारोबारी ने अपने घर की चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। किदवई नगर ई-ब्लॉक निवासी 40 वर्षीय अर्पित जैन लोहा कारोबारी थे। परिवार में पत्नी श्वेता, दो बच्चे द्रव्य और प्रांशु हैं। चाचा मुकेश जैन ने बताया कि अर्पित की गड़रियनपुरवा में लोहे का सामान बनाने की दुकान थी। व्यापार में घाटा होने के कारण वह एक माह से मानसिक तनाव में चल रहे थे। यह भी पढ़ें- तीन बच्चों के साथ महिला ने गंगा में लगाई छलांग इस बीच एक बार वह घर से भी चले गए थे। परिवार ने इसकी सूचना पुलिस को भी दी थी, हालांकि वह खुद ही घर लौट आए थे। सोमवार की सुबह घर की चौथी मंजिल स्थित छ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.