गाजीपुर, अप्रैल 13 -- जखनिया। स्थानीय कस्बा में आयरन के प्रमुख व्यावसायिक गोविंद यादव का सोमवार को तड़के दिल का दौरा पढ़ने से चिकित्सालय ले जाते समय रास्ते में मौत हो गया। गोविंद यादव मूलतः रामवन गांव के टिल्लू यादव के लड़के थे। बाजार में यादव आयरन के नाम से बड़ी दुकान थी। दुकान बंद कर रोज की तरह घर पर रविवार की रात खाना खाकर सो गए। भोर में उठे तो उन्हें चक्कर आया गिर गए। स्वजन इलाज के लिए उन्हें निजी चिकित्सालय ले गए परंतु रास्ते में ही उनकी मौत हो गई थी। कस्बा के दुकानदारों ने दुकान दोपहर तक बंद रखी। यह भी पढ़ें- संदेहास्पद स्थिति में महिला की मौत यह भी पढ़ें- झगड़ा सुलझाने गए मामा-भांजे पर चाकू से हमला, मामा की मौत, भांजा घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...