फरीदाबाद, मई 23 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। नेहरू ग्राउंड स्थित लोहा मंडी में शनिवार को नगर निगम की टीम ने नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई करते हुए कई दुकानों और वर्कशॉप पर नोटिस चस्पा किए। निगम की इस कार्रवाई से व्यापारियों में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि तय समय में जवाब नहीं मिलने पर संबंधित दुकानों को सील किया जाएगा।

अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई लोहा मंडी में अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम लगातार कार्रवाई कर रहा है। पिछले दिनों निगम ने प्रवेश द्वारा लगने वाले जाम को कम करने के लिए सड़कों के साइड में खुदाई कर दी थी, जिससे मंडी में अवैध रूप से जहां-तहां वाहन खड़े न हो सकें। शनिवार को एक बार फिर नगर निगम के एसडीओ सुरेंद्र कुमार हुड्डा के नेतृत्व में पहुंची टीम ने मंडी का निरीक्षण किया। जांच के दौरान कई दुकानों में बड़ी कटर मशीने...