लोहा गोदाम के बाहर से पल्सर बाइक चोरी
रांची, मई 26 -- रातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के कमड़े स्थित वृन्दावन कॉलोनी निवासी सत्य प्रकाश उपाध्याय की पल्सर बाइक रविवार को दिनदहाड़े चोरी हो गई। मामले को लेकर पीड़ित ने रातू थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार सत्य प्रकाश उपाध्याय 24 मई को दोपहर करीब 12:30 बजे अशोक वाटिका मैरेज हॉल स्थित लोहा गोदाम अपने मित्र से मिलने गए थे। करीब आधे घंटे बाद लौटने पर उनकी बाइक वहां से गायब मिली। पीड़ित ने बताया कि जल्दबाजी में वह बाइक में चाबी लगी छोड़ गए थे। आशंका जताई जा रही है कि चोर ने इसका फायदा उठाकर बाइक चोरी कर ली। रातू पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और बाइक की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.