रामगढ़, जून 20 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। शहर के लोहार टोला क्षेत्र के लिए शहरी सहिया का चयन को लेकर गांधी स्मारक प्लस-2 उच्च विद्यालय में शनिवार को आमसभा का आयोजन हुआ। इसमें काफी संख्या में आमलोगों की भागीदारी रही। इस दौरान सभी ने एकजुट होकर पूनम कुमारी को चुना। सहिया पद के लिए उन्हें सबसे ज्यादा लोगों ने पसंद किया। इसके बाद सभी ने नव निर्वाचित सहिया को बधाई दिया। नव निर्वाचित सहिया पूनम ने कहा कि आमलोगों की सेवा के लिए चुनी गई है। स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत कोई भी कार्य की जिम्मेवारी मिलेगी, पूरी ईमानदारी से उसका निर्वहन करुंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...