चक्रधरपुर, अप्रैल 4 -- मनोहरपुर। मनोहरपुर प्रखंड के पुराना मनोहरपुर काली मंदिर प्रांगण में शुक्रवार को लोहार जन कल्याण समिति, कोल्हान के बैनर तले एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता केंद्र अधीक्षक अजय शर्मा ने की। बैठक में मनोहरपुर प्रखंड कमेटी का गठन किया गया। साथ ही आगामी जनगणना के दौरान लोहार-लोहरा एवं कमार समाज के लोगों को सही और पूर्ण जानकारी देने पर विशेष चर्चा की गई। समाज के लोगों को जनगणना में अपने समुदाय से संबंधित सही ब्योरा दर्ज कराने के लिए जागरूक किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया, जिसमें मधुसूदन लोहार को अध्यक्ष, हीरा लोहार को उपाध्यक्ष, दयानंद लोहार को सचिव, चंद्र कैथा को संयुक्त सचिव तथा अरविंद लोहार को कोषाध्यक्ष बनाया गया। वहीं, सदस्य के रूप में गोपी लोहार, सबनी लोहार, पूनम देवी, बिमला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.