लोहारों वाले तिराहे पर फिर पहुंचे डीएम-नगरायुक्त
शाहजहांपुर, मई 24 -- शाहजहांपुर। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने शनिवार को नगर क्षेत्र स्थित लोहारों वाले तिराहे पर चल रहे सड़क चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण कर प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी एवं मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान डीएम ने संबंधित कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य में तेजी लाने तथा गुणवत्ता बनाए रखते हुए समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्धारित मानकों के अनुरूप ही कार्य किया जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। डीएम ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि यदि निर्माण कार्य में ढिलाई या लापरवाही बरती गई तो संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- मानसून से पहले सभी नाला कार्य को पूरा करने का डीएम ने दिया अल्टीमेटम उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.