गंगापार, फरवरी 6 -- मेजा तहसील के लोहारी क्षेत्र में पशुपालन विभाग ने खुरपका-मुंहपका टीकाकरण अभियान चलाया। इस अभियान का उद्देश्य पशुधन को इस गंभीर और संक्रामक रोग से बचाना है। खुरपका और मुंहपका रोग पशुओं के लिए अत्यंत कष्टदायक होते हैं, जो उनकी दुग्ध उत्पादन क्षमता को कम करते हैं और कई बार जानलेवा भी सिद्ध होते हैं। लोहारी में चलाए गए इस विशेष अभियान का प्राथमिक लक्ष्य क्षेत्र के शत-प्रतिशत पशुओं को कवर करना था। सरकारी टीम ने घर-घर जाकर गायों और भैंसों को नि:शुल्क टीके लगाए। इस वैक्सीन का मुख्य कार्य पशुओं की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाना है ताकि वे वायरस के प्रकोप से सुरक्षित रह सकें। अभियान के दौरान पशु चिकित्सकों ने टीकाकरण के साथ-साथ पशुपालकों को इस रोग के लक्षणों और बचाव के प्रति जागरूक भी किया। डॉ. सत्य प्रकाश के निर्देशन में डॉ. अखिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.