लोहारी गांव के ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग
कानपुर, जून 8 -- सरवनखेड़ा। बिजली सब स्टेशन सरवनखेड़ा से जुड़े लोहारी गांव में रखे 100 केवी का ट्रांसफार्मर रविवार रात में शॉर्ट सर्किट होने से जल गया। तेज लपटे उठने पर अफरा-तफरी की स्थिति बनी। रात 11 बजे से ठप हुई आपूर्ति सोमवार को दो बजे तक सुचारू नहीं हो सकी। हालांकि दोपहर में गांव पहुंचे बिजली कर्मी आपूर्ति को बहाल कराने की मशक्कत में जुटे रहे। लोहारी गांव में रविवार देर रात अचानक ट्रांसफॉर्मर में आग लग गई। तेज धमाके के साथ ट्रासफार्मर के आग की लपटों में घिरने से वहां अफरा तफरी मच गई। इसके साथ ही गांव की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। यह भी पढ़ें- उमस और बिजली संकट से बेहाल लोग, निर्बाध आपूर्ति की मांग पूरी रात गांव में ब्लैक आउट रहने से उमस भरी गर्मी में लोग बेहाल रहे। सोमवार को लोगों के सामने पानी की विकराल समस्या पैदा हो गई है। जबकि दिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.