लोहारपुर में गीता देवी बनीं कार्यवाहक ग्राम प्रधान, एक मत से मिली जीत
गाजीपुर, मई 24 -- भांवरकोल, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र की ग्राम पंचायत लोहारपुर में रिक्त ग्राम प्रधान पद के लिए रविवार को पंचायत भवन पर आयोजित बैठक में ग्राम पंचायत सदस्या गीता देवी को बहुमत के आधार पर कार्यवाहक ग्राम प्रधान चुना गया। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के निर्देश पर एसडीएम डॉ. हर्षिता तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कुल 13 सदस्यों में से 11 सदस्य उपस्थित रहे। कार्यवाहक प्रधान पद के लिए गीता देवी और चंपा देवी ने दावेदारी पेश की। मतदान में गीता देवी को छह और चंपा देवी को पांच सदस्यों का समर्थन मिला। एक मत से विजयी होने पर गीता देवी को कार्यवाहक ग्राम प्रधान घोषित किया गया। यह भी पढ़ें- ग्राम पंचायत सदस्यों की बैठक स्थगित गौरतलब है कि ग्राम प्रधान राम प्रकाश सिंह यादव का निधन 19 दिसंबर 2025 को हो गया था, जिसके बाद यह पद रिक्त ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.