लोहारकुल्ही में पोल में लगी आग, दो घंटे तक गुल रही बिजली
धनबाद, जून 19 -- भीषण गर्मी के बीच बढ़ी बिजली की मांग और ट्रांसफॉर्मर पर ओवरलोड से गुरुवार को शहर के लोहारकुल्ही क्षेत्र में एक बिजली पोल में आग लग गई। हालांकि स्थानीय लोगों की सतर्कता और बिजली विभाग की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया। गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे पोल में आग लग गई। देखते ही देखते पोल से ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं और आसपास का इलाका काले धुएं से भर गया। घटना के बाद क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर विभाग ने एहतियातन पूरे मोहल्ले की बिजली आपूर्ति बंद कर दी, जिससे आग पर काबू पाया जा सका। यह भी पढ़ें- अवर अभियंता की तत्परता से ट्रांसफार्मर जलने से बचा आग बुझने के बाद कर्मचारी और लाइनमैन पहुंचे तथा क्षतिग्रस्त तारों और उपकरणों की मरम्मत शुरू की। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद मरम्मत कार्य पूरा किया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.