लोहापट्टी पंचायत सचिवालय में प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण शिविर
धनबाद, सितम्बर 9 -- राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड श्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार के क्षेत्रीय निदेशालय धनबाद के तत्वावधान में मंगलवार को लोहापट्टी पंचायत सचिवालय में प्रशिक्षकों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बोर्ड के क्षेत्रीय निदेशालय प्रभारी राजकिशोर गोप ने कहा कि बोर्ड की ओर से देशभर में इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसका मुख्य उद्देश्य शिक्षित बेरोजगार युवक युवतियों को प्रशिक्षण देकर बोर्ड के कार्यक्रमों से जोड़ना है। उन्होंने आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (आभा) कार्ड के तहत आम नागरिकों के पंजीकरण पर भी विशेष जोर दिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में 21 शिक्षित बेरोजगार युवक युवतियों ने भाग लिया। यह भी पढ़ें- Godda News: विकसित भारत रोजगार योजना को लेकर 59 कर्मियों को द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.